हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में पुणे निवासी महिला ने नामजद पर दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना गोवर्धन में केस दर्ज कराया है। 35 वर्षीय पीड़िता के अनुसार वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिलहाल वे राधाकुंड के पास रह रही हैं। 15 सितंबर को दोपहर वह राधाकुंड से गोवर्धन की ओर पैदल जा रहीं थी तभी एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे व्यक्ति ने बातचीत का बहाना बनाकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। सुनसान खेतों की ओर ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया। किसी तरह उन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने गोवर्धन मार्ग स्थित द्वारका धाम कॉलोनी, नगला सांखी निवासी ओमप्रकाश वोहरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
