हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत दहेज के नाम पर मायके वालों से कार न दिलाने पर महिला को उसके ससुरालियों द्वारा जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने महिला थाने में इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता अनुराधा उर्फ अनीता देवी के मुताबिक उसकी शादी छह दिसंबर, 2004 को जैंत थाना क्षेत्र के गांव नगला पिसावा निवासी देवेंद्र अकेला से हुई थी। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया, जिससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। कार की मांग करने लगे। विरोध पर मारपीट व उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शादी के बाद दो बेटे भी हो गए। इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
24 सितंबर 2021 को ससुरालियों ने पिटाई की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर शराबे पर पड़ोस के लोगों ने जान बचाई। अब पति घर में भी रखने को तैयार नहीं है। इस संबंध में महिला थाने में पति देवेंद्र, सास प्रेमवती, जेठ ब्रजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
