हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली के कृष्णानगर बिजलीघर के पास व्यापारी नेता पर बुलट सवार चार हमलावरों ने हमला कर दिया। वह उनसे दो लाख रुपये और एक अंगूठी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों का विरोध करने पर व्यापारी को पीटा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और लुटेरों की तलाश में जुट गई। कृष्णानगर निवासी दिनेश आनंद पापे की कोतवाली के सामने बर्तनों की दुकान है। बुधवार की रात करीब 8.30 बजे व्यापारी नेता अपनी स्कूटी से दुकान बढ़ाकर निकले। कृष्णानगर बिजलीघर के पास पहुंचे ही थे उन पर बुलट सवार चार लुटेरों ने हमला कर दिया। डंडे से पैरों पर मारते हुए लुटेरे करीब 2 लाख रुपये और एक अंगूठी लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई। शहर कोतवाल प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में व्यापारी नेता ने दो बदमाशों को पहचान लिया। फिलहाल व्यापारी नेता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने व्यापारी का होली गेट से ही पीछा किया। मौका लगते ही वारदात को अंजाम दिया गया। घायल व्यापारी ने दो लोगों को पहचान भी लिया है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
