• Sat. Feb 14th, 2026

वांछित को पकड़ने गए दरोगा पर हमला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Dec 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना डीग के गांव इकलैरा में फरार आरोपियों की तलाश में पहुंची थाना गोवर्धन पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी संजय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपियों को थाना डीग पुलिस ने दिन में गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार रात कुंजीलाल तिराहा पर थाना गोवर्धन पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायर कर दिया और बाईपास की ओर भागे। पुलिस टीम ने पीछा कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश अंधेरे में भाग गया। गिरफ्तार आरोपी संजय उर्फ आकाश गांव इकलैरा राजस्थान में गोवर्धन पुलिस टीम पर हुए हमले में शामिल था। बता दें, 5 दिसंबर को गोवर्धन पुलिस अपहरण के वांछित आरोपी को पकड़ने इकलैरा गांव गई थी। गिरफ्तारी के दौरान संजय ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें  थाना गोवर्धन के उप निरीक्षक नितिन त्यागी घायल हो गए थे। आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.