• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई गोरक्षक टीम पर हमला

ByVijay Singhal

Mar 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई गोरक्षक की टीम पर एक समुदाय विशेष के तीन युवकों ने हमला कर दिया, जिससे गोरक्षक घायल हो गया। काफी संख्या में गोरक्षक थाने पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घायल का चिकित्सक परीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 8 बजे ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी गोरक्षक गुरु चौधरी टीम के साथ नगर पालिका परिषद के कैटल कैचर को लेकर थाना रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने एक छुट्टा सांड को पकड़ने के प्रयास में जुटे थे, तभी समुदाय विशेष के तीन युवक वहां आए और गुरु चौधरी से कहासुनी करने लगे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तीनों युवकों ने गुरु चौधरी की पिटाई कर डाली। झगड़े में उसके पैर और नाक में गंभीर चोटें आईं। इसे देखकर वहां खड़े लोगों में आक्रोश फैल गया और काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल सभासदों सहित थाने पहुंच गए। विहिप के नगर अध्यक्ष शिवकांत चौधरी का कहना था कि अगर पुलिस ने शुक्रवार को दो बजे तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। बताते चलें कि गुरु चौधरी अब तक नगर पालिका को अपने सहयोग के साथ 50 से अधिक सांडों को पकड़कर अड़ीग गोशाला में छोड़ चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.