• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां व छाता में दो स्थानों पर डंडों से शव को दूसरे क्षेत्र में धकेला

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के गांव सांखी में सहार रजवाह में मिले महिला के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें कोसीकलां व छाता में दो स्थानों पर डंडों से शव को दूसरे क्षेत्र में धकेलते कुछ लोग दिख रहे हैं। ये लोग खाकी पहने हैं। चर्चा है कि ये खाकीधारी पुलिस कर्मी हैं। बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि सहार रजवाह में सांखी गांव में एक महिला का शव है। पुलिस ने शव को पानी से बहार निकाल कर उसका फोटो मीडिया को उपलब्ध कराया तो इसी महिला के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा। वीडियो में शव को बहाते कुछ लोग दिख रहे हैं। छाता में भी ऐसा ही किया गया। बरसाना के थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि सांखी गांव के पास नहर में मिला है। शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.