• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा के रेलवे स्टेशन पर सरदार ने यात्री पर कटार मारकर किया लहुलूहान, मची अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

Apr 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर बुधवार सुबह11 बजे जैसे ही नांदेड़ से चलकर अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस जंक्शन पर रुकी। तभी ये वारदात हुई। बताया गया है कि सचखंड एक्सप्रेस में आगरा से मथुरा आने के लिए जनरल कोच में सवार यात्री प्रवीन और सरदारों में सीट को लेकर विवाद हो गया। जंक्शन पहुंची ट्रेन से जैसे ही यात्री उतरा तभी एक सरदार ने उसके कटार मार दी। नांदेड़ से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सरदार और एक अन्य यात्री के बीच सीट को लेकर विवाद बढ़ गया। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पहुंची तो फिर विवाद हुआ। इसी दौरान प्लेटफार्म दो पर यात्री के उतरते समय सरदार यात्री ने दूसरे यात्री के कटार मार दी, जिससे वह घयाल हो गया। इस हमले के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने आरोपी सरदार को पकड़ लिया। सूचना पर आरपीएफ के अधिकारी में मौके पर पहुंच गए। घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.