हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन व राधाकुंड में थाना पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से यह संपत्ति अर्जित की थी।
पुलिस ने बताया कि गांव निवासी रमाकांत दीक्षित, रामवीर दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित और कमलचंद के खिलाफ जांच के बाद मजिस्ट्रेट ने आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर प्रशांत सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई पूरी कराई।
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की कुल कुर्क की गई संपत्ति का अनुमानित आकलन करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार आरोपियों को तीन माह की अवधि दी गई है, जिसके दौरान वे संबंधित संपत्ति का वैध विवरण जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
