• Sun. Feb 15th, 2026

गैगस्टर और उसके साथी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने हत्या एवं असलहों की खरीद फरोख्त करने वाले पैगांव निवासी शातिर अपराधियों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के इस कदम की गांव में चर्चा है। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि शेरगढ़ के पैगांव निवासी अमोल उर्फ अनमोल पहलवान व दान सिंह शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके ऊपर पर हत्या, अवैध हथियार खरीद फरोख्त समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत एक करोड़ 49 लाख 13900 की संपत्ति कुर्क की है। इसमें अभियुक्त अमोल उर्फ अनमोल पहलवान की 82, लाख 20 हजार की संपत्ति हैं तथा अभियुक्त दान सिंह की 66 लाख 93 हजार 900 रुपये की संपत्ति शामिल हैं। अमोल पर कोसीकलां के दो, रिफाइनरी का एक तथा शेरगढ़ थाने में एक मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा दान सिंह पर कोसीकलां थाने में संगीन धाराओं के तहत दो मामले दर्ज है। एसडीएम छाता श्वेता, सीओ छाता गौरव कुमार त्रिपाठी, कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थानाध्यक्ष शेरगढ़ सोनू कुमार, लेखपाल टेकचंद समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.