हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बिजली सिस्टम पर बढ़ते लोड को देखते हुए टीमों ने बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। एक ही दिन में 50 स्थानों पर चोरी पकड़ी गई है। लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। एसडीओ पंकज शर्मा के निर्देशन में छटीकरा क्षेत्र में 20 स्थानों पर चोरी पकड़ी है। राया क्षेत्र के नीमगांव में 12, कैंट क्षेत्र में तीन, कृष्णानगर में आठ,सौंख गोवर्धन क्षेत्र में पांच जगह टीमों ने कार्रवाई कर चोरी पकड़ी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में टीमों ने अभियान चलाया और गड़बड़ी पकड़ी । किसी ने कटिया डाल रखी थी तो किसी ने मीटर बाईपास कर रखा था। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर एसके जैन ने अभियान की समीक्षा की और निर्देशित किया जिन क्षेत्रों में लोड अधिक बढ़ रहा हो और लाइन लॉस अधिक हो उन क्षेत्रों में पहले चेकिंग की जाए।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes