• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में हुआ कला प्रतियोगिता का आयोजन,वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विभाग ने आयोजित की प्रतियोगिता

ByVijay Singhal

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ मिल कर सात अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘आर्ट फॉर वाइल्ड लाइफ कंज़रवेशन’ विषय पर आधारित था। जिसे मथुरा में वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह मनाने के लिए वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस ने मथुरा में एन.जी.ओ के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ मिल कर सात विद्यालयों के बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता मनुष्यों के साथ रहने वाले जंगली जानवरों के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना पैदा करने के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘आर्ट फॉर वाइल्ड लाइफ कंज़रवेशन’ रहा। जिसमें मथुरा वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बलदेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, श्रीमती जी.डी. पब्लिक स्कूल, सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल, माउंट हिल एकेडमी, बलूनी 5 डेज बोर्डिंग और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन के बाद तीन विजेताओं का चयन किया गया। जिन्हें मुख्य अतिथि से पुरस्कार मिला। बल्देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया सिकरवार विजेता रहीं,जबकि सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल, कीठम की अनुष्का वर्मा और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फरह की अंजलि सिंह को क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में स्कूली छात्रों की मेजबानी करना काफी उत्साह जनक रहा। ऐसी प्रतियोगिताएं छोटी उम्र से ही बच्चों में वन्य जीव संरक्षण की शिक्षा विकसित करने का महत्वपूर्ण तरीका है ताकि भविष्य में वे प्रकृति के संरक्षक बन सकें। मथुरा के प्रभागीय वन अधिकारी, रजनीकांत मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के साथ मिल कर वन्यजीव संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए यह साझेदारी अत्यंत महत्पूर्ण साबित होगी। ऐसी कला प्रतियोगिताएं वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो कि लोगों की सोच और व्यवहार को बदलने के लिए प्रेरित करती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.