हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में तीन लुटेरों ने ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया। तमंचा के बल पर कारोबारी से करीब 3 लाख की नकदी समेत आभूषण लेकर भाग गए। यहीं नहीं कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद हुई भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया। फिर थाने ले जाते समय लोगों के हाथ से छूट कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। हालांकि पुलिस मात्र 12 हजार रुपये की लूट बता रही है।
शनिवार शाम पांच बजे कारोबारी योगेश अग्रवाल लक्ष्मीनगर स्थित अपनी ज्वेलर्स की दुकान में बैठे थे। इस दौरान लगभग पांच बजे दो युवतियां कुछ खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचीं तो योगेश उन्हें आभूषण दिखाने लगे। तभी अचानक बाइक सवार तीन बदमाश तमंचा लेकर दुकान के अंदर घुसे गए। दो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर लोड कर लिया। यह देखकर दुकान पर मौजूद युवतियों व कारोबारी के होश उड़ गए। वहीं एक बदमाश ने तिजोरी से नकदी एवं ज्वैलरी निकाल कर बैग में रखा ली। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। इसी बीच कारोबारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसपर लोगों को भीड़ जुट गई। तभी मौजूद लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। फिर थाने ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में लोगों के हाथ से छूटकर दोनों लुटेरे भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित योगेश ने बताया कि है बदमाश नकदी समेत करीब 3 लाख रुपये के आभूषण लेकर भागे हैं। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मात्र 12 हजार रुपये ही लूट की बात बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
