• Sat. Feb 14th, 2026

वृंदावन से लापता लड़की को अररिया पुलिस ने किया बरामद:भाजपा नेता ने मामले को बताया लव जिहाद, उपमुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Mar 4, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन धाम पूजा करने गयी युवती को किसी तरह से बहला-फुसलाकर अपने साथ 24 फरवरी 2024 को अररिया अपने घर ले आया. जहां पहले से तीन बच्चों के पिता मो फिरोज की पत्नी नरगिस को यह सारी बातें नागवार गुजरी व अपने पति का विरोध किया. वहीं अपने ससुराल पक्ष के परिजनों के साथ मिलकर यूपी निवासी युवती के साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करती रही. इधर मो फिरोज के चार भाइयों में शामिल सलीम, इजराइल, इसराइल, आलम व उसका भतीजा नौशाद के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया व युवती के ऊपर जोर जबरदस्ती जुल्म करना शुरू किया। आरोप है कि यातना देते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था. इतने में नरगिस की मां को सारी बातों की भनक लगी व उन्हें यह भी मालूम चला कि उक्त युवती से उसका दामाद शादी करने वाला है. इसके बाद वह अपने बेटी नरगिस की ससुराल आकर कमरे में बंद यूपी निवासी युवती से मिली. युवती ने आपबीती सुनायी व परिवारवालों को खबर करने को कहा. इसके बाद नरगिस की मां ने युवती से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लिया व चुपके से युवती के परिजनों को सारी जानकारी बता दी. इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के स्वयंसेवकों के मिलते ही वे युवती की बरामदगी के प्रयास में जुट गये।

यूपी पुलिस ने अररिया एसपी अमित रंजन को सारी जानकारी दी. इधर यूपी विहिप व आरएसएस के स्वयंसेवक ने अररिया आरएसएस के स्वयंसेवक व आरएसएस से संपर्क स्थापित किया. सारी घटना की जानकारी आरएसएस के स्वयंसेवक सह अररिया भाजपा नेता अभिनव आलोक उर्फ किमी आनंद को मिली. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने की बातें कही. इसके बाद किमी आनंद दिल्ली से अररिया पहुंचे व एसपी से मिलकर सारी बातों से उन्हें अवगत कराया.

एसपी अमित रंजन ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष के साथ एक टीम गठित किया व मो फिरोज के घर पर छापामारी अभियान चलाया, लेकिन आरोपित युवक मो फिरोज को इसकी भनक किसी तरह से लग गयी और उसने यूपी निवासी युवती के ठिकाने को बदल दिया।

शनिवार की सारी रात पुलिस की बढ़ती तपिश पर गठित टीम को जानकारी मिली की युवती को पूर्णिया जिला के सरसी थाना क्षेत्र के किसी गांव में छिपाया गया है. इसके बाद एसपी के दिशा निर्देश पर गठित टीम द्वारा शनिवार की देर रात्रि तक छापामारी अभियान चलाकर सरसी थाना क्षेत्र से युवती की सकुशल बरामदगी की गयी व उसे नगर थाना लाया गया. जहां रविवार की सुबह में युवती की मां, गाजियाबाद के जिला परिषद सदस्य व अन्य परिजन पहले से युवती के साथ मौजूद थे. युवती की बरामदगी पर यूपी पुलिस को अररिया नगर थाना पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है. यूपी पुलिस सोमवार के दोपहर बाद 03 बजे तक अररिया पहुंचेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.