• Tue. Feb 10th, 2026

भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना की

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना कर रहा है। इसी साहस को प्रमाण और सेना को सम्मान देने के लिए भाजपा शहीद हेमराज मंडल कार्यकर्ताओं ने गांव शाहपुर, विशंभरा, ऐंच में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली।

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कटारा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में युवाओं के जोश और नारों ने वातावरण को पूरी तरह देश भक्ति के रंग में रंग दिया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारतीय सेना के लिए सम्मान दिखाई दिया। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले अमेरिका, चीन, तुर्किए जैसे देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। जिससे पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। सेना ने दिखा दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। घनश्याम शर्मा, दयाराम, दीनू नेता, रवि, नरवीर, नेपाल, समयवीर, महेश, हरदेव, हरिओम, प्रेम, मुंशी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.