• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा कोर्ट में हाजिर हुए भगवान:कोर्ट ने वादियों से कहा- मैंने मान लिया केशव देव आए हैं, अगली डेट पर इनको मत लाएं

ByVijay Singhal

Feb 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह मामले में कोर्ट में मंगलवार को अजीबोगरीब नजारा दिखाई दिया। भगवान केशव देव को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। दरअसल, 23 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। उस वक्त कोर्ट ने 6 नंबर पर वादी बनाए गए भगवान केशव देव को गैर हाजिर माना था। इसके बाद अन्य वादी भगवान की प्रतिमा को बतौर वादी कोर्ट लेकर पहुंचे। मथुरा में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद संख्या- 12/2023 में सुनवाई थी। मामले में 6 वादी हैं। इसमें 6वें वादी के रूप में भगवान केशवदेव महाराज विराजमान कटरा केशव देव को भी वादी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान भगवान की प्रतिमा को लेकर अन्य वादी कोर्ट पहुंचे। अदालत के समक्ष भगवान ने हाजिरी लगाई। अदालत ने भगवान की उपस्थिति को स्वीकारा। कहा कि मैंने मान लिया केशव देव आए हैं। अगली तारीख पर उनको न लाने के आदेश दे दिए। 13 फरवरी को अब भगवान के सखा के रूप में अन्य वादी हाजिर होंगे।वाद संख्या 12/2023 में 6 वादी हैं। इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवाजन सभा, बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडे,महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी, सत्यम शर्मा और ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान कटरा केशव देव हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.