• Mon. Feb 16th, 2026

तरंग डिवाइन सिटी में असामाजिक गतिविधियां बढ़ीं:निवासियों ने SSP मथुरा से कार्रवाई की गुहार लगाई

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र स्थित तरंग डिवाइन सिटी में असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। सोसायटी के निवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा से इस संबंध में शिकायत की है, जिसमें नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अश्लील हरकतें और मारपीट जैसी घटनाओं का जिक्र है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में एक परचून की दुकान का संचालक सुमित नाग नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है। उनका दावा है कि सुमित को उसके जीजा, पुलिस कांस्टेबल अमरजीत का संरक्षण प्राप्त है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, विरोध करने पर सुमित बाहरी तत्वों को बुलाकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि सुमित के साथ गुड्डू नामक एक व्यक्ति सक्रिय है, जो बाहर से संदिग्ध लोगों को कमरे उपलब्ध कराता है और कथित तौर पर देह व्यापार में संलिप्त है। इन गतिविधियों के कारण सोसायटी का माहौल खराब हो रहा है और परिवार भयभीत हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने थाना जैत पुलिस को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे असामाजिक तत्वों का दुस्साहस बढ़ रहा है। पीड़ित परिवारों ने SSP मथुरा से तत्काल हस्तक्षेप कर सुमित नाग, उसके साथियों और सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सोसायटी में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.