• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में 19 मार्च से शुरू होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जनपद में कालेजों को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए मंगलवार (आज) प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और मीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जनपद में तीन कालेजों में मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए है। जिनमें जीआईसी इंटर कालेज, केआर इंटर कालेज व जवाहन विद्यालय इंटर कालेज में मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। जीआईसी इंटर कालेज में इंटर मीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। वही केआर इंटर कालेज व जवाहर विद्यालय इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को मंगलवार (आज) जीआईसी इंटर कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से तीन मूल्यांकन केंद्रों होगा। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.