• Wed. Feb 25th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में एक और वाद दायर, राधारानी को भी बनाया पक्षकार, मांगेंगी अपने कृष्ण का मंदिर वापस

ByVijay Singhal

Jan 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को लेकर सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपमा सिंह के न्यायालय में एक और वाद दायर हुआ। ये वाद कथा वाचक कौशल किशोर ठाकुर की ओर से दायर किया गया है। न्यायालय ने अन्य वादों की तरह इस वाद को भी इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें राधारानी को भी पक्षकार बनाया गया है, वह अपने कृष्ण का मंदिर वापस मांगेंगी। न्यायालय में ये वाद कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की तरफ से अधिवक्ता ठाकुर किशन सिंह ने प्रस्तुत किया। कौशल किशोर ठाकुर के अलावा सनातन धर्म रक्षा पीठ श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान सहित राधारानी को भी पक्षकार बनाया गया है। अधिवक्ता किशन सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ईदगाह वह अष्टभुजी चबूतरे पर है, ऐसा चबूतरा ईदगाह का नहीं होता है। इससे स्पष्ट है कि यहां हमारा मंदिर था, इसे हमें दिया जाए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच हुए समझौते को निरस्त करने की मांग की। कहा कि इसमें राधारानी को पक्षकार बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य ये है कि राधारानी श्रीकृष्ण की प्रियतमा हैं और कृष्ण का मंदिर वापस मांग रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर पूर्व में 19 वाद दायर चुके हैं, इनमें 18 वादों की हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.