• Tue. Feb 17th, 2026

व्रन्दावन में तीर्थ पुरोहित महासभा का एलान

ByVijay Singhal

Jun 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास को लेकर चल रही खींचतान के बीच अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। साथ ही एलान किया है कि 4 जुलाई को वृंदावन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने रविवार को प्रेसवार्ता में सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब सत्ता में नहीं थे तब मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण का विरोध करते थे फिर अब बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण की कोशिश क्यों की जा रही है। महासभा ने भीड़ प्रबंधन के लिए कॉरिडोर को एक हद तक उचित बताया लेकिन सेवायतों पर न्यास थोपे जाने का विरोध किया। उन्होंने इसे परंपराओं और सेवायतों के अधिकारों में हस्तक्षेप बताया। महेश पाठक ने सुझाव दिया कि सरकार वृंदावन की आबादी से दूर 25–30 एकड़ भूमि दे, जहां एक नया भव्य मंदिर बनाया जाए। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और वृंदावन के प्राचीन स्वरूप का भी संरक्षण होगा। महासभा ने घोषणा की कि प्रयागराज, वाराणसी, रामेश्वरम, बैजनाथ धाम सहित देश के 90 से अधिक तीर्थ स्थलों के प्रतिनिधि 4 जुलाई को वृंदावन में एकत्र होकर विरोध करेंगे। राकेश चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, गोस्वामी समाज के गोपेश गोस्वामी, गोपी गोस्वामी, रजत गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, सोमनाथ, आकाश, नितिन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.