हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बिहारी मंदिर प्रेम मंदिर में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट गोवर्धन पूजा संपन्न हुआ। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपने उंगली पर उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की। इस खुशी में प्रेम मंदिर के प्रधान पुरोहित मुन्ना मिश्रा और सेवायत शरद सिंह की देखरेख में 56 भोग का प्रबंध किया गया। मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई । मौके पर मंदिर परिसर में मुंगेर और मुंगेर के बाहर से आए भक्तजनों का सैलाब 56 भोग प्रसाद को लेकर देर रात तक लगा रहा। चारों तरफ खुशी का वातावरण था। भक्तजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की जयकारा तालियां की गर्गाराहाट तथा शंख घंटी की आवाज से मंदिर परिसर गुंजमान हो रहा था। भक्त जनों का आना-जाना सुबह से ही लगा था। सबों ने आनंद और भक्ति के साथ प्रसाद को ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण की जयकार करते रहें । साथ ही भगवान से प्रार्थना किया की जब-जब भक्तों पर संकट आए, तो आप सब भक्तों की रक्षा और सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
