• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा की पंजाबी कॉलौनी में अंकुर यादव की पत्थर से प्रहार कर हुई हत्या

ByVijay Singhal

Dec 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के जनरल गंज स्थित पंजाबी कॉलोनी तिलक नगर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मालूम हुआ है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक युवक की शिनाख्त छत्ता बाजार कोयला गली निवासी अंकुर यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी।
बताया जाता है कि मृतक 25 वर्षीय अंकुर यादव पुत्र मुकेश यादव का शव कॉलौनी के 18 नंबर क्वार्टर के पीछे रेलवे लाइन के निकट कचरा में पडा हुआ था। शव के मुंह पर एक पत्थर रखा हुआ था संभवतः उसी से उसकी हत्या की गई है। प्रातःकाल उधर से गुजर रही महिला सफाई कर्मी ने कचरा में लाश पड़ी देखकर कॉलौनी के लोगों को मौके पर बुला लिया। उन्होेंने क्षेत्रीय चौकी प्रभारी अनुज त्रिपाठी को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी भी मौके पर आ गये। पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी में जुटी है। शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। चर्चा है कि मृतक नशा करने का आदी था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.