हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अग्रवाल सभा के तत्वावधान में गोलगप्पा खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हुए विविध आयोजनों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को सरायशाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा सेठ एवं तरुण सेठ ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजू ने 32, संयोगिता 25 ने तथा पिंकी ने 20 तथा जूनियर वर्ग में राधिका ने 26 गोलगप्पा खाकर क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिपांशु गर्ग, कुश बिंदल, सार्थक अग्रवाल, जूनियर वर्ग में वंश गर्ग, यश अग्रवाल, काव्य बिंदल, गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता में उन्नति जैन, वाशू अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्राची अग्रवाल, जूनियर वर्ग में अवनी अग्रवाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मनीष बठैनिया, अमित बठैनिया ने सम्मानित किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, हेमा जाविया, मंत्री जगदीश गोयल, भारत अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अमित गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, रूपल जैन, सपना जैन, बबली अग्रवाल, ललित अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन खुशबू गर्ग ने किया।
7455095736
