• Thu. Oct 30th, 2025

राजकीय संप्रेषण गृह किशोर मथुरा का अनीता अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया गया

ByVijay Singhal

Nov 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 16 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता अग्रवाल के द्वारा जनपद में संचालित राजकीय बाल गृह शिशु, विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई एवं राजकीय संप्रेषण गृह किशोर मथुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय माननीय सदस्य के द्वारा बच्चों के रखरखाव भोजन आवास आदि को देखा गया। इसके अलावा माननीय सदस्य के द्वारा श्रम विभाग, बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।  माननीय सदस्य के द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को वृंदावन में आंगनबाड़ी केदो को संचालित करने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही श्रम विभाग के सहायक आयुक्त श्रम को जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर जनपद मथुरा के विभिन्न मंदिरों के आसपास तिलक लगाने वाले बच्चों की रोकथाम के लिए कार्रवाई करने तथा जनपद में बाल श्रम के उन्मूलन के लिए प्रयास करने को निर्देशित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.