हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में हरियाणा की सीआईए नारनौल की टीम ने मथुरा यूपी के थाना बरसाना क्षेत्र से अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में अनीश उर्फ काला को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के पास से 10 देसी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वह पहले अवैध हथियार बनाने का काम भी करता था। करीब 4 साल पहले थाना बरसाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त कर लिया था। सीआईए नारनौल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नारनौल के गांव मांदी निवासी सचिन उर्फ कालिया को अवैध देसी कट्टे के साथ थाना सदर नारनौल के क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी सचिन उर्फ कालिया से इस बात का पता लगाया कि वह कहां से अवैध हथियार लाया था। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी अनीश उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। जिससे 10 देसी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। महेंद्रगढ़ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है, ताकि उनके असली ठिकानों तक पहुंचा जा सके और इसमें शामिल अन्य आरोपितों को भी दबोचा जा सके। इस मामले में कुल 11 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। अब तक दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
