• Wed. Feb 5th, 2025

शास्त्र सम्मत वाणी, मस्तक पर अर्थ ना चढ़े; प्रेमानंद जी महाराज के पास गए अनिरुद्धाचार्य को मिली 5 नसीहतें

ByVijay Singhal

Jan 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रम में गए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को कई नसीहतें मिली हैं जिससे वो निष्कलंक जीवन जी सकें और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए वैभव को प्राप्त कर सकें। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य जब रियलटी शो बिग बॉस में अतिथि बनकर गए थे, तब भी काफी विवाद हुआ था। अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने गौरी गोपाल आश्रम में भगवान लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता देने प्रेमानंद जी महाराज के पास गए थे। प्रेमानंद जी महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज के आने और दोनों के बीच संवाद का वीडियो डाला गया है। प्रेमानंद महाराज ने इस मुलाकात के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज को पांच बड़ी नसीहतें दीं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कहीं भी निमंत्रण हो, कहीं बुलावा हो तो पहले देखो कि मेरे यहां जाने से धर्म-प्रतिष्ठा पर आंच तो नहीं आएगी। अगर आ रही है तो बिल्कुल ना। अगर धर्म की प्रतिष्ठा हो रही है और समाज प्रशंसा करे तो जरूर जाएंगे। आप वहीं जाइए जहां आपकी प्रतिष्ठा में और धर्म की प्रतिष्ठा में आंच ना आवे। अर्थ की व्यवस्था में भी उपहास हो तो नहीं जाना है। कहीं ऐसी जगह नहीं जाना, जहां कोई ऊंगली उठाए। घर बैठे सब होगा, अपने आप आएगा भगवान के अलावा कोई सहयोगी नहीं है। जिसको तुम सहयोगी मानोगे, वही तुम्हारी जड़ काटने की चेष्ट करेगा। अपने पैरों के बल पर खड़ा होना, भगवान के बल से। यश वही सम्माननीय होता है जो धर्म के अनुसार और गौरव के अनुसार बढ़ता है। धर्म क्षेत्र में बहुत समय तक टिके रहना है तो अपने पैरों पर खड़ा होना होगा, परिपक्व होना होगा। यश बढ़ने में वर्षों लगते हैं, धूमिल होने में दो मिनट लगते हैं। जो यश भगवान ने दिया है, उसका निर्वाह करिए। पवित्र हृदय वाले हो, सावधानी से रहो, कोई तुम्हारा साथी नहीं है। ये बात हमारी पकड़ लेना। भगवान के सिवा कोई साथी नहीं है। निष्कलंक जीवन व्यतीत करोगे। प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से कहा कि संयम से रहें। कंचन और कामिनी के लिए आकर्षन ना हो। कंचन तो खुद बरसेगा। हम धर्म से चल रहे हैं। जैसे समुद्र में बिना बुलाए नदियां अपने आप जा रही हैं, वैसे धर्मात्मा पुरुष के पास समस्त वैभव अपने आप आ जाता है। सनातन धर्म को आगे बढ़ाओ। दो बार संध्या करो, गायत्री मंत्र का जाप करो। गायत्री देवी बुद्धि प्रकाशित करती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.