हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वृंदावन तक करीब 170 किलोमीटर की सनातन यात्रा की शुरुआत हो गई है। बागेश्वर धा पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म के संदेश और हिंदू एकता को समर्पित अपनी बहुचर्चित ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ का आगाज किया। शुक्रवार को दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा 16 नवंबर को वूंदावन पहुंचेगी। हर रोज इस यात्रा में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसको लेकर कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने 10 दिनों की इस पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के दोनों समय के भोजन की व्यवस्था गौरी गोपाल आश्रम के जरिए करने का ऐलान किया है। एक कथा के दौरान उन्होंने भक्तों और श्रद्धालुओं से इसके लिए अन्नदान करने की अपील की। कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन यात्रा के समर्थन की बात कही। उन्होंने एक कथा के दौरान कहा कि दिल्ली से वृंदावन तक बागेश्वर धाम सरकार की ओर से सनातन यात्रा का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार यानी 7 नवंबर से शुरू हो रही यात्रा में जितने भी भक्त सम्मिलित होंगे, सबका भोजन गौरी गोपाल रसोई की ओर से होगा। 10 दिनों में कम से कम 20 से 25 लाख लोगों का भोजन होगा। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि यात्रा में जितने लोग सम्मिलित होंगे, सबके दोनों टाइम के भोजन की व्यवस्था की गई है। गौरी गोपाल भगवान की ओर से यह सेवा हो रही है। उन्होंने गौरी गोपाल जी की रसोई केवल वृंदावन नहीं, भारत के कौने-कोने में जहां जरूरत होगी, वहां जाकर यह दास समाज की, राष्ट्र की सेवा करेगा।
7455095736
