• Thu. Feb 19th, 2026

गुस्से में पत्नी की गोली मारकर हत्या

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव ईखनका में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने क्रोध में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए पत्नी के खून से लथपथ कपड़ों को घर के पास ही जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा दिए। डीएसपी प्रदीप यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया। पति सहित अन्य परिजन फरार हैं। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देर रात को गांव ईखनका निवासी वहीद पुत्र अयूब का पत्नी शहनाज से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। नाराज पति ने गुस्से में आकर अवैध हथियार से पत्नी को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कामां थाना क्षेत्र के अकाता गांव निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ईखनका गांव पहुंचकर पहाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहाड़ी थानाधिकारी शिव लहरी मीणा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव मायके पक्ष को सौंप दिया। मृतका के पिता ने पहाड़ी थाना पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए मृतक के पति, सास, ससुर, ननद सहित अन्य परिवारजन पर दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.