हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के लुहार बाजार समेत कई क्षेत्रों में व्याप्त जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। बाजार बंद कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं नगर पंचायत द्वारा पंप सेट लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू करा दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल के नेतृत्व में बाजार में जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। लुहार बाजार में आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव से बदबू और संक्रमण फैलने की आशंका है। सूचना पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, ईओ चेतन तिवारी, चेयरमैन योगेश लंबरदार, लिपिक हरेंद्र बाबू, सफाई नायक योगेश कुमार, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जलभराव का निरीक्षण किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
