हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां समुदाय विशेष की एक नाबालिग मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी डीग गेट पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले में पीड़ित के परिजनों से तहरीर ले कर मुकद्दमा दर्ज किया आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना गोविंद नगर इलाके में 5 वर्षीय मासूम बुधवार की देर शाम पड़ोस में ही आटा चक्की की दुकान पर आटा लेने गई थी। इसी दौरान दुकान पर बैठा युवक मासूम से अश्लील हरकत करने लगा और उसे दुकान के अंदर बने कमरे में ले गया। आरोपी दुकान दार छोटू पुत्र बसंत निवासी डीग गेट ने मासूम के साथ अश्लील हरकत शुरू करते हुए उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छोटू ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत भी की। छोटू द्वारा की जा रही हरकतों का विरोध करते हुए मासूम वहां से रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। मासूम के साथ अश्लील हरकत की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के लोगों को हुई वह डीग गेट चौकी और उसके आस पास जमा होने लगे। पुलिस चौकी के आस पास भीड़ जमा होने पर पुलिस ने दो बार खदेड़ दिया। 5 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई अश्लील हरकत के मामले में पीड़िता के पिता ने आटा चक्की चलाने वाले दुकानदार छोटू पुत्र बसंत के खिलाफ थाना गोविंद नगर में तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
