• Wed. Feb 11th, 2026

कार्यशाला में अव्यवस्थाएं देख बीईओ पर गुस्साए विधायक

ByVijay Singhal

Mar 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। इससे नाराज मांट विधायक राजेश चौधरी उद्घाटन किए बिना ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। बीईओ को फटकारा और कार्यक्रम निरस्त कर दोबारा कार्यक्रम कराने के लिए कहा। नौहझील ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे विधायक राजेश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी भी पहुंचीं। यहां साफ-सफाई न देख वे नाराज हो उठे। स्वागत के बाद विधायक व प्रमुख से दीप जलाने के लिए कहा गया। वे दीप जलाने पर पहुंचे तो धूलभरी प्लास्टिक की कुर्सी पर मां सरस्वती का खंडित चित्रपट रखा था। दीपकर में घी भी नहीं था। साउंड सिस्टम की स्थिति भी बेहतर नहीं थी। यह सब देखकर विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार को जमकर फटकारा। कहा, कार्यक्रम केवल भोजन के लिए नहीं हैं। आपने कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाएं नहीं देखीं। इस बातों को बीईओ जवाब नहीं दे सके। विधायक के तल्ख तेवर देखकर हाॅल से लोग सभी बारी-बारी से खिसक लिए। कार्यक्रम को निरस्त कर दोबारा कराने व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कहकर विधायक चल दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.