• Sun. Feb 8th, 2026

सरकार पर गुस्सा फूटा, बोले इस बार वोट नहीं

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यूजीसी के नये नियमों को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में हुई सर्वजातीय सभा में संत, महंत एवं भागवताचार्याें ने रोष जताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर साथ न देने का आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को वोट न देने का ऐलान किया। एक स्वर में कहा कि यूजीसी का नया नियम समाज को बांटने वाला है। यह इमरजेंसी से भी ज्यादा घातक है। इस दौरान 19 फरवरी नवसंवत्सर पर वृंदावन में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथ दास महाराज, महामंडलेश्वर मोहिनीशरण महाराज ने कहा कि जब तक सरकार इस नियम को सरकार वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वृंदावन सन्यासी परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरी महाराज, स्वामी आदित्यानंद महाराज एवं स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान से पोषित आतंकवाद से ज्यादा खतरनाक है। संयोजक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि जन प्रतिनिधि इस समय यदि हमारा साथ नहीं देते हैं तो समाज भी उनका साथ नहीं देगा। वह आगामी चुनाव में सत्ताधारी नेताओं को वोट नहीं देगा। स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि एक तरफ हिंदुओं की एकता की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार यूजीसी के नियमों को लाकर समाज को बांटने और वैमनस्यता पैदा करने का कार्य कर रही है। क्षत्रिय समाज के नेता जितेंद्र राणा, गीता सिंह ने कहा कि जो नियम हमारे बच्चों का अहित करे, ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंका जाए।

भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं भागवताचार्य डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि यह गंभीर विषय है जो हम भाजपा के विरोध में हो गए। यज्ञाचार्य विष्णु कांत शास्त्री तथा रासाचार्य स्वामी देवकी नंदन शर्मा, हरि बल्लभ ठाकुर ने कहा कि यह बच्चों की नहीं पूरे समाज की बात है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा तथा सर्व ब्राह्मण महासभा के सत्यभान शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज बंटना नहीं चाहता। राम गोपाल शर्मा, भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री एवं गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी, राधारमण मंदिर के सेवायत देवांशू गोस्वामी ने कहा कि जैसे गिरिराज पर्वत उठाया सवर्ण व ब्रजवासी एकजुट होकर उस तरह विरोध करें। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन उन्हीं से संबोधित करा रहे हैं, जिनके लिए यूजीसी लाए हैं।
सभा में ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, महंत चंद्रदास, सतीश चंद्र पाराशर, सुधीर शुक्ला, योगेश शर्मा, धनेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, बनवारी महाराज, पंकज शास्त्री आदि मौजूद रहे। संचालन धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.