• Tue. Oct 28th, 2025

देव दिवाली पर दीपों से जगमग हुए यमुना के प्राचीन घाट

ByVijay Singhal

Nov 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा की धवल चांदनी में शुक्रवार शाम यमुना के प्राचीन घाटों पर देव दिवाली महोत्सव मनाया गया। दीपदान से स्वर्णिम आभा से घाटों की लंबी शृंखला जगमगा उठी। मथुरा पुरी में पौराणिक काल से मनाए जा रहे देव दिवाली महोत्सव में नवीन साज-सज्जा देशभर से आए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र बन गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पूजा-अर्चना की। देव दीपावली महोत्सव समिति ने भव्य देव दिवाली महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव का शुभारंभ राजा घाट सती बुर्ज पर शंखध्वनि के साथ गोपाल वैष्णव मंदिर से कुंज किशोर महाराज, यदुनंदन महाराज एवं गोस्वामी पंकज बाबा महाराज के सानिध्य में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसएसपी शैलेश पांडेय ने दीप जलाकर किया। हजारों श्रद्धालु अपने घरों से दीपक लेकर विश्राम घाट से कृष्ण गंगा घाट तक एवं दूसरी ओर विश्राम घाट से ध्रुव घाट तक पहुंचे। उन्होंने यमुना महारानी के जयकारों के बीच दीप जलाए। देव दीपावली महोत्सव आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन के साथ महानगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने घाटों को दीपों से सजाने के साथ ही फूलों और रंगों से आकर्षक रंगोली सजाई। सूरज घाट पर विशाल शिवलिंग बनाया गया। इसके दर्शन करने और दीप जलाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.