हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के आनंदपुरी कृष्णा नगर में अराजक युवकों को टोकना लोगों को भारी पड़ गया। युवकों ने पथराव कर दिया। इससे कालोनी में रहने वालों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग गए। अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वाकये के अनुसार रविवार रात साढ़े नौ बजे दीक्षा स्कूल के पास शोर-शराबे पर इलाके के लोग घरों से बाहर निकल आए। 15 से 20 युवक एकत्रित होकर हल्ला मचा रहे थे। इलाके के लोगों ने रोका-टोका तो युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पथराव को देख आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से कुछ लोगों के चोटें भी आई हैं। पुलिस के आने पर आरोपी युवक सुखदेव नगर की तरफ भाग गए। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि कन्हैयालाल ने मामले में तहरीर दी है। अराजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
