हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता के गांव कौकेरा में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। रोष प्रकट करने लगे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। मामले की जांच की जाएगी और दो दिन में नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। घटना के दौरान सीओ भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
