• Fri. Feb 13th, 2026

अराजक तत्वों ने शिवजी की मूर्ति तोड़ी, इलाके में तनवा; पुलिस ने लोगों को शांत किया

ByVijay Singhal

Dec 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के द्वारिकेश नगर में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई। अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया।हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। जानकारी के अनुसार, द्वारिकेश कॉलोनी स्थित चामड़ माता मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित थीं। बुधवार सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों को खंडित अवस्था में पाया। इस घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों और हिंदूवादी नेता छाया गौतम ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में कुछ अज्ञात लोग देर रात मंदिर परिसर में घुसकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाते हुए फरार होते दिखे। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मंदिर के शीघ्र पुनर्स्थापना का आश्वासन भी दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति को खंडित किया गया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और रोष बढ़ता जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.