हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में ब्रजराज श्रीदाऊ महाराज का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया । इसकी शुरूआत सुबह 4 बजे शहनाई वादन से हुई। विशेष शृंगार दर्शन सुबह 4 बजे से, हलधर सहस्त्र नाम पाठ सुबह 7 बजे, वेदपाठी पंडितों द्वारा बलभद्र हवन यज्ञ सुबह 8 बजे हुआ। जन्मोत्सव अभिषेक व दिव्य हीरा जवाहरात के दर्शन पूर्वाह्न 11 बजे हुए। मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया प्राचीन परंपरा के अनुसार दधिकाधौं महोत्सव दोपहर 12 बजे होगा। इसमें लाला की छीछी के रूप में दही माखन, हल्दी, फल नारियल प्रसाद स्वरूप लुटाया गया। मल्ल विद्या के गुरु श्री दाऊजी महाराज के समक्ष नारियल प्रसाद लूटने के लिए मल्ल विद्या का प्रदर्शन हुआ। दोपहर में तीन बजे से भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान ‘नंद के आनंद भयौ जय दाऊदयाल की…, बिरज में जन्मे बलदेव बधाई बाजे घर-घर मंगलचार… आदि स्वर समाज गायन में सुनाई दी। घर-घर में पकवान, मिठाई, लड्डू, मठरी, गुजिया बना कर लोग अपने इष्ट को भोग लगाए गए शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
