हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक महिला के नाम से दिल्ली में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो लाख से अधिक रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता को इसका पता तब चला जब वह पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते के आधार पर ऋण लेने के लिए पहुंची। पीड़िता ने इस मामले में वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है। गोविंद बाग निवासी मनोज लाल की पत्नी मंजू देवी ने तहरीर में बताया कि वह बीते बुधवार ऋण लेने के लिए बैंक पहुंचीं। कागजी खानापूर्ति करते समय अधिकारियों ने देखा कि उनके आधार और पेनकार्ड का प्रयोग करके किसी व्यक्ति ने नई दिल्ली वसंत विहार स्थित एक निजी कंपनी से दोपहिया वाहन के लिए 79 हजार रुपये का ऋण 12 अगस्त 2021 को लिया था, जिसकी 26 अक्तूबर 2023 से किश्तों का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा 30 मार्च 2022 को एक निजी ऋण 1,51,961 रुपये का भी लिया है। जबकि उसने आवेदन ही नहीं किया था और न ही उसके खाते में रकम आई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
