हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के व्रन्दावन गेट स्थित हालन गंज में अंगीठी की चपेट में आने से झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 70 प्रतिशत शरीर जलने पर परिजनों ने चार दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के वृंदावन गेट स्थित हालन गंज में रहने वाली वृद्धा ऊषा 30 दिसंबर की शाम अंगीठी पर हाथ तापते समय आग की चपेट में आ गई। घटना में वृद्धा का 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें वृंदावन के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने आगरा ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इस दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
