• Sat. Feb 14th, 2026

लखनऊ में वैश्य संकल्प रैली के लिए एक आवश्यक बैठक समाज सेवी उधोग पति श्री अमृत खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई।

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगामी दिनांक 28.10.2023 को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित चारबाग रेलवे ग्राउंड लखनऊ में वैश्य संकल्प रैली के लिए एक आवश्यक बैठक समाज सेवी उधोग पति श्री अमृत खंडेलवाल जी की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश मंत्री, संजय गोविल द्वारा समाज के लोगों को संगठन कि गतविधियों को बताया गया उन्होंने कहा की आज हमारे वैश्य समाज में जो एकता की कमी है, वह बहुत दुख की बात है आज हमारे वैश्य समाज के लोग को जहां हर पार्टी हर संगठन पूछता था लेकिन आज यह स्थिति हो गई हैं की संगठन व राजनीतिक पार्टियों ने हम लोगों को आपस में लडाना और अपना काम निकालना इस लिए आज यह स्थिति है कि हमारे वैश्य समाज को नहीं शासन में कोई पूछता है नहीं प्रशासन में अगर बात करें थाने चौकी या जीएसटी विभाग , इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, खाद विभाग आदि आदि में अगर किसी वैश्य समाज का कोई मामला फस जाने पर उनको सिर्फ प्रताड़ित किया जाता है साथ ही सुविधा शुल्क भी वसूल किया जाता हैं अगर वैश्य समाज का व्यक्ति अगर किसी जनप्रतिनिधि के पास अपनी फरियाद लेकर जाता है तो उसके लिए सिर्फ सांत्वना दी जाती है मदद नहीं मिलती है इसी लिए एक होना बहुत जरूरी हो गया हैं। जिला अध्यक्ष  हेमेंद्र गर्ग ने कहा कि आज हम लोग अगर एक नहीं हुए तो आने वाले समय में हमारा समाज एक कठ पुतली बन कर रह जायेगा क्योंकि हमारे समाज में ऐसा नहीं है की अभी हमारे समाज मैं नेता नहीं है लेकिन उनकी गिनती कभी 100%में होती थीं आज हम 2%पर आ कर रह गए हैं।
इसका कारण यह है की वैश्य समाज के लोग अपने समाज पर कम भरोसा करते है।
और अन्य समाज के लोगों के पैर छूकर चमचा गिरि कर अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं इस तरह के लोगों का वैश्य समाज के लोगो को विरोध कराना होगा जो अपने समाज के लोगो को राजनीति में आगे आने से रोकते हैं और अपने निजि स्वार्थ सिद्ध करते हैं
एक समय ऐसा था जब हमारे समाज के मुख्य मंत्री, विधयक सांसद केविनेट मंत्री तक हुआ करते थे लेकिन आज यह स्थिति है कि हमारे समाज के लोगों को सिर्फ हर राजनीतिक दल सिर्फ कोषाअध्यक्ष तक ही सीमित रह गया है
क्या पूरे देश प्रदेश, जिला नगर में कहीं भी वैश्य समाज के लोग ऊंचे पदों पर हैं।
हमारी हर राजनीतिक दलों से यही कहना है की हमको भी हर मंडल में एक सांसद, जिले में एक विधयक,  मंत्री के अलावा हर जिला व महानगर मैं जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष चाहिए जिस से हम लोग अपने समाज के लोगों के दुःख सुख में उनका साथ दे सके।
इसी को लेकर 28/10/2023 को लखनऊ मै होने वाली संकल्प रैली मै ज्यादा से ज्यादा लोग एकत्रित होकर हर राजनीतिक दल को यह बता दे कि आज हम जाग चुके हैं।हमको भी हमारे अधिकार चाहिए सिर्फ हम चंदा देने वाले नही रहे। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में हर दल को यह अहसास करा देंगे की वैश्य समाज अब वीना अपनी हिस्से दारी के किसी भी दल का साथ नहीं देगा सभी वैश्य समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है हमको ज्यादा से ज्यादा लोगो को एकत्रित कर लखनऊ संकल्प रैली में शामिल होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। वही कुछ नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी संगठन में दायत्व दिए गए। वरिष्ठ समाज सेवी शिवकुमार गुप्ता जी द्वारा अशोक खंडेलवाल जी, गिरीश गुप्ता जी को मथुरा का संकल्प रैली सहयोजक, बनाया गया इसी श्रखला को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन मथुरा में प्रदेश मंत्री संजय गोविल जी व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र गर्ग के द्वारा महेश वार्ष्णेय जी पूर्व चेयर मैन प्रतिनिधि को जिला महामत्री, उपाध्यक्ष,  मृदुल अग्रवाल प्रेस वाले नगर उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल हिंदुस्तान दवा खाना वाले ,जिला युवा इकाई का उपाध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, युवा इकाई महा नगर का मंत्री, अंकित खंडेलवाल, महानगर मंत्री, सचिन खंडेलवाल आदि को संगठन में दायत्व दिए गए समाज सेवी अमृत खंडेलवाल जी द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों वसहयोजको का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.