• Thu. Feb 19th, 2026

वाल्मीक बस्ती में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को पीटा, मौत

ByVijay Singhal

Jan 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भरतपुर गेट मोहनपुरा वाल्मीकि बस्ती में खेलने के दौरान बच्चों में हुए विवाद में बीच बचाव कराने पहुंचे बुजुर्ग की पिटाई करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। भरतपुर गेट के मोहनपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार ने दी तहरीर में बताया है कि शनिवार दोपहर को घर के पास मोहल्ले के ही बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख उनके पिता कलुआ (60) बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है इसी दौरान पड़ोसी ने उनके पिता को पीटा। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.