• Mon. Mar 30th, 2026

थाना जैत पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ गाँजा सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैंत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंसार पुत्र बरकत गांधी निवासी राधेश्याम कालौनी नई मस्जिद थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 46 वर्ष को प्रदूषण जांच केन्द्र एन.एच. 19 खोके से अल्हैपुर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से दिनांक 27.06.2024 को 01 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ गाँजा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अंसार उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 290/2024 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.