हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध ड्रग्स (नशीला पाउडर) का व्यापार करने वाले एक अभियुक्त को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर मथुरा महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 30.08.2024 को समय करीब 24.00 बजे चैकिंग के दौरान अभियुक्त देवीदत्त पुत्र बालकृष्ण निवासी ग्राम विलहरी थाना सिकरोल जिला बक्सर (बिहार) उम्र करीब 30 वर्ष को अवैध नशीला पाउडर एल्प्राजोलम कुल वजन 126 ग्राम के साथ पांचजन्य रंगमंच की बाउन्ड्री के कोने से करीब 20 मी0 दूर थाना कोतवाली, मथुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त देवीदत्त उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
