• Wed. Feb 25th, 2026

आंबेडकर प्रतिमा खंडित, गुस्साए लोगों ने चार घंटे लगाया जाम

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव सीह में गोवर्धन रोड पर बने आंबेडकर पार्क में शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर दी। गुस्साए अनुसूचित जाति के लोगों ने गोवर्धन-बरसाना रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम खुल सका। पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की तलाश कर रही है। रविवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली व अन्य हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह इनकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बतौर सुरक्षा गोवर्धन, मगोर्रा, छाता आदि थाने का फोर्स बुला लिया गया।अनुयायियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग रखी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी व सीओ अनिल कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत किया। एसपी ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा लाने के लिए पुलिस टीम भेज दी गयी है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.