पीड़ित उपभोक्ता ने रिश्वत लेते की बनाई वीडियो, 1500 रुपए बकाया भी बताया
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील के कोसीकला के नंदगांव रोड स्थित एक्स ई एन कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर का एक वीडियो सुविधा शुल्क लेते का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में ऑपरेटर फाइल चार्ज के नाम पर 6 हजार रुपये लेकर गिनता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। तहसील छाता क्षेत्र के गांव अगरयाला निवासी जहान सिंह नामक युवक को आटा-चक्की के लिए पावर कनेक्शन लेना था। कनेक्शन के लिए वह एक्सईएन कार्यालय पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात कार्यालय में बैठे कम्प्यूटर ऑपरेटर मौनू से हुई। मौनू ने संबधित कागजात एकत्र करने के एवज में उपभोक्ता से 2 हजार रुपये ले लिए और उसकी फाइल तैयार कर दी। युवक का आरोप है कि दो चार दिन घुमाने के बाद भी कनैक्शन नहीं हुआ तो युवक पुनः ऑपरेटर के पास पहुंचा, तब ऑपरेटर ने उसे बताया कि स्टॉफ खर्चा दिए बिना कनैक्शन नहीं होगा। युवक उस समय वहां से चला गया और अगले दिन पैसे देने की बात कही। दूसरे दिन ऑपरेटर ने युवक को कार्यालय न बुलाकर मथुरा बुला लिया।
वीडियो के मुताबिक ऑपरेटर ने उपभोक्ता से 6 हजार लेकर 1500 रुपये बकाया कहने की कहकर चलता कर दिया। युवक अपने साथ अन्य एक युवक को भी ले गया, जिसने उसका रूपये लेते व गिनते का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मामले को लेकर एक्सईएन एनपी सिंह से जब वात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करायी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
