• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन के कुसुम सरोवर में पाथ वे निर्माण में घटिया सामग्री का लग रहा आरोप

ByVijay Singhal

Oct 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी को विश्व पटल पर विख्यात करने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव की तमाम योजनाओं को स्वीकृति दे दी है, परिषद की प्रस्तावित योजनाओं पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यदायी संस्था के रूप में काम रहा है, शासन को भेजे गये इस प्रस्ताव में गोवर्धन के पौराणिक स्थल कुसुम सरोवर के विकास कार्य भी शामिल हैं, वहीं विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध जताया है। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की देखरेख में कुसुम सरोवर पर चल रहे पाथ वे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग होने के आरोप लग रहे हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के आलाधिकारी इस योजना को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं, पाथ वे निर्माण कार्य में घटिया पत्थर और बिना सीमेंट के ही मिट्टी के समान क्रेशर का उपयोग हो रहा है, इस घटिया सामग्री के उपयोग देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच आपत्ति जताई और विभाग के जूनियर इंजीनियर को सूचना दी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, हरिओम शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.