• Mon. Feb 16th, 2026

कोसिकलां में किशोरी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप नामजद युवकों पर लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी के पिता का आरोप है कि 27 जून को उनकी बेटी लापता हुई थी। तीन जुलाई को शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि बेटी को उनका बेटा ले गया है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी को लेने के लिए शेरगढ़ गए। वहां बेटी उन्हें देखकर रोते हुए लिपट गई। आरोप है कि बेटी ने पांच नामजदों व दो अज्ञातों द्वारा उसके साथ गंदा काम करने की बात बताई। इधर, आरोपियों ने धमकाया कि किसी प्रकार की पुलिस से शिकायत की तो परिवार को ही मार डालेंगे। किसी प्रकार वहां से बेटी को लेकर घर पहुंचा। इसके बाद थाना पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही बेटी से जबरन कोर्ट मैरिज करने की भी बात सामने आई है। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान लिए जाएंगे। अगर, पिता की तहरीर का बेटी ने समर्थन किया और मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.