हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में लालाराम मार्ग स्थित एक व्यापारी ने हैदराबाद की फर्म पर उसके जीएसटी नंबर का प्रयोग करके अवैध बिल काटने का आरोप लगाया है। लालाराम मार्ग निवासी अमित कुमार अग्रवाल जिया एंटरप्राइजेज के नाम से आयुर्वेदिक दवाइयों का व्यापार करते हैं। हैदराबाद की कोपिड हेल्थ क्यूटिकल नामक कंपनी के उसके जीएसटी नंबर पर फर्जी तरीके से प्रतिबंधित और अवैध दवाइयों के लाखों रुपये के बिल काट दिए। व्यापारी को इसकी जानकारी जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के दौरान हुई। जीएसटी पोर्टल से खरीद लिस्ट जीएसटी आरटूबी देखी गई तो पता चला कि कॉपिड हेल्थ क्यूटिकल हैदराबाद नामक कंपनी द्वारा उनकी फर्म के लिए लगभग 8 लाख 95 हजार 811 रुपये की बिक्री दिखाई गई है, जबकि इस कंपनी से कभी भी किसी प्रकार की कोई भी खरीदारी नहीं की। आरोप लगाया कि उक्त फर्म द्वारा फर्जी तरीके से बिल काटकर धोखाधड़ी की है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
7455095736
