• Sat. Feb 14th, 2026

सभी सेवायत हमारे परिवार के हैं, नाइंसाफी नहीं होगी : ब्रजेश पाठक

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की। इस दौरान प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास को लेकर मची रार पर उन्होंने सेवायतों को भरोसा दिया कि वह किसी के साथ भी गलत नहीं होने देंगे। सभी सेवायत हमारे परिवार के हैं, नाइंसाफी नहीं होगी। डिप्टी सीएम ने दर्शन के बाद कहा कि आज बिहारीजी की कृपा हम सबको मिली है। मन में इच्छा थी कि ठाकुरजी के दर्शन करूं। प्रभु से प्रार्थना है कि उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हो और सनातन धर्म की पताका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा ऊंची फहरती रहे। बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोस्वामियों का मांगपत्र उन्हें प्राप्त हुआ है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सभी सेवायत हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनकी मांगों का सम्मान किया जाएगा। पत्र को गंभीरता से पढ़ा जाएगा और जो भी उचित होगा, वह कदम उठाए जाएंगे। गोस्वामियों की भावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और किसी को भी कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। आश्वासन दिया कि श्रीधाम वृंदावन और बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उप मुख्यमंत्री ने जैसे ही सेवायतों का अपना परिवार बताया तो सभी सेवायत खुश हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.