हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष , शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आर.ओ, ए.आर.ओ व संबंधित प्रभारी अधिकारी ,सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उनकी जिम्मेदारियों से उन्हें रूबरू कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमे एक टीम के रूप में कार्य करना है। अधिकारियों में बेहतर समन्वय होता है तो सभी कार्य आसानी से हो जाते है। सभी अधिकारी सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित उप-जिलाधिकारी, आर.ओ, ई.ओ व प्रशासक आदि समन्वय के साथ कार्य करें। विभिन्न प्रकार की अनुमति देने में एमसीसी का विशेष ध्यान रखे और नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के प्रचार प्रसार के कार्यों पर नजर रखी जाए। अनुमति के साथ कार्यक्रमों का आयोजन, रैली, कैंपेन आदि हो। जहा जरूरत हो वहा फोर्स भी लगाई जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पॉइंट टू पॉइंट ड्यूटी लगाई जाए। निर्वाचन के सभी कार्य का विभाजन करते हुए ड्यूटी लगाए और समय से ड्यूटी का निर्वहन करे।जिलाधिकारी ने जनपद में कंट्रोल रूम को संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि समस्त बूथों पर वीडियो निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं उनके अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और अपने फील्ड को समझ ले। जिलाधिकारी ने कहा सभी को पूर्व की भांति जिस तरीके से स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी रूप से निर्वाचन सकुशल संपन्न कराएं हैं नगर निकाय का निर्वाचन भी सभी को टीम एकता के साथ यह निर्वाचन शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सत्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के स्कूलों/केंद्र/सेंटरों आदि का पहले से चेक करले एवं केंद्रों में जो भी कार्यों की आवश्यकता है उन्हे पूर्ण करले। उन्होने कहा कि केंद्रों में स्ट्रॉन्ग रूम, कॉमन रूम आदि को चेक करके उन्हे सुरक्षित करें। केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए जैसे पानी, बिजली आदि। केंद्रों का रूट चिन्हांकन करले जिससे की वहा गाड़ियों का आवागमन सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टेटिक टीम एवं फ्लाइंग एस्कॉर्ट अपने अपने कार्यों में पारदर्शिता लाते हुए कार्यों संपन्न करें, लगातार पूरे क्षेत्रों में भ्रमण करती रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने समस्त विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से रूबरू कराया, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इलेक्शन में मिली समस्त जिम्मेदारियों को सत्य निष्ठाता व ईमानदारी एवं लगन और तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। अधिकारी की कार्यशैली का इलेक्शन में ही पता लगता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सचिव एमवीडीए, मुख्य कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कृषि उपनिदेशक, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, ई.ओ आदि उपस्थित रहे।
