• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में सभी संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ: शैलजाकांत

ByVijay Singhal

Feb 27, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद में संविदा और आउट सोसिंग कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान ईएसआई कार्य की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मौजूद कर्मचारियों को इस कार्ड के लाभ से अवगत कराते हुए कहा कि संविदा और आउट सोसिंग के अधिकांश कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं है। सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत निशुल्क उपचार के साथ अन्य कई लाभ मिलते हैं। इस मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों ने कहा कि ईएसआई स्कीम उन कर्मचारियों के लिए चलाई जाती है जिनकी आय कम होती है। इसमें कर्मचारियों के लिए एक कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड के जरिए संबंधित कर्मचारी डिस्पेंसरी या हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज प्राप्‍त कर सकते हैं। ईएसआईसी के देश भर में 150 से भी अधिक अस्पताल हैं जहां सामान्य और गंभीर बीमारियों तक के इलाज किया जाता है। इसके अलावा निजी अस्पताल में भी उपचार का विकल्प रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ निर्धारित दायरे में आने वाले कर्मचारियों को दिलाया जाए। ऐसे अधिकांश कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं है।
इस दौरान डूडा से नियुक्त कर्मचारियों के साथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और गीता शोध संस्थान के संविदा व आउट सोसिंग कर्मचारियों को यह कार्ड वितरित किए गए। ईएसआई योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को मुफ्त इलाज के साथ बीमित व्‍यक्ति पर निर्भर पारिवारिक सदस्‍यों को भी फ्री में इलाज की सुवि‍धा दी जाती है। बीमाकृत व्यक्ति और उसके परिजनों के उपचार पर व्यय की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। ईएसआई के जरिए मैटरनिटी लीव का भी लाभ मिलता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.